Advertisement

व्यापारियों ने ली सपा की सदस्यता

कानपुर।आज उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल कानपुर नगर के पदाधिकारियों के स्वागत सम्मान समारोह में व्यापारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेते हुए खुदरा व्यापारी व दुकानदार को बचाओ अभियान शुरू करने का संकल्प लिया।अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में काफी संख्या में व्यापारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।पूर्व सांसद और सदस्यता प्रभारी राजाराम पाल ने सभी को सदस्यता रसीदें प्रदान की।किदवई नगर विधानसभा के बर्रा में आयोजित सदस्यता व स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने प्रांतीय व्यापार मंडल के सभी नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सभी से प्रदेश के व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनको संरक्षण देने के लिए ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ संगठित अभियान चलाने की बात कहते हुए सरकार से ऑनलाइन व्यापार पर 15 प्रतिशत टैक्स लगाने, जीएसटी पंजीकरण में सभी छूटों को खत्म करने व रिटेलर रेट पर ऑनलाइन बिक्री की मांग रखी।साथ ही अभिमन्यु गुप्ता ने नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स के बहाने में व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कई गुना बढ़ोतरी का भी विरोध किया।अभिमन्यु ने कहा की जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निकाय टैक्स 10000 आता था वो अब 40000 मांगा जा रहा है।कइयों का तो 4 लाख तक मांगा जा रहा है।पहले ही विसंगतिपूर्ण जीएसटी, एफडीआई,ऑनलाइन व्यापार,महंगाई और अपराध से व्यापारी अपने अस्तित्व के लिए परेशान है और अब भारी भरकम हाउस टैक्स तो पूरी तरह से तबाह करके रख देगा।
प्रांतीय व्यापार मंडल के कानपुर महानगर अध्यक्ष मनोज चौरसिया व महासचिव प्रदीप तिवारी ने अशोक जायसवाल को कोषाध्यक्ष,श्याम जी शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय शुक्ला को उपाध्यक्ष, सोनू वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,रविंद्र रक्सेल को उपाध्यक्ष,सन्नी यादव को उपाध्यक्ष घोषित किया।कई अन्य लोगों को पद सौंपे गए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजाराम पाल ने सभी को शपथ दिलवाई और सपा की सदस्यता दी।राजाराम पाल ने कहा की व्यापारी संगठित होकर अपनी बात रखें तो हर सरकार व्यापारियों की बात सुनने को मजबूर हो जाती है।व्यापारी परेशान हैं और उनको सही नेतृत्व की जरूरत है।राजाराम पाल ने काफी संख्या में व्यापारियों को सपा की सक्रिय व प्राथमिक सदस्यता दी।संचालन प्रदेश सचिव आजाद खान व धन्यवाद महासचिव प्रदीप तिवारी ने किया।प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार,प्रदेश अध्यक्ष युवा शुभ गुप्ता,शेषनाथ यादव,विवेक श्रीवास्तव आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh