Advertisement

विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी के पार्टनर उपेंद्र परिहार द्वारा गवाह संजय सिंह पर जानलेवा हमला

कानपुर के बहुचर्चित बिकरु कांड से जुड़ी एक और घटना सामने आई है दरअसल जहाँ एक तरफ शासन के आदेशो के बाद गैंगेस्टर विकास दुबे की संपत्तियों को जप्त किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस मामले आए जुड़े लोगों को भी रास्ते से हटाने का काम किया जा रहा है। देर रात
पनकी थाना अंतर्गत विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी के पार्टनर उपेंद्र परिहार द्वारा गवाह संजय सिंह पर जानलेवा हमला करवाया गया है। संजय सिंह ने बताया कि, उन्होंने उपेंद्र सिंह के खिलाफ ईडी में गवाही दी थी तब से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इस से पूर्व में भी उन्हें धमकी दी गयी थी। देर रात देर रात 3 बाइको में 6 बदमाशों ने लाठी डंडों व पिस्तौल के साथ के साथ संजय पर हमला बोल दिया वहीं पीड़ित ने भाग कर अपनी जान बचाई है। अब उनका आरोप है कि, इस मामले में पुलिस उनकी कोई भी सहायता नही कर रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh