Advertisement

मौलाना उमर इलियासी के पिता हो सकते हैं मोहन भागवत :डॉ. सुहैल चौधरी

कानपुर,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चीफ मोहन भागवत ने (गुरूवार) ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख डॉ उमर् अहमद इलियासी से मुलाकात की थी,इसके बाद पत्रकारों को इंटरव्यू देते हुए मोहन भागवत को चापलूसी की सारी हदे पार करते हुए डॉ. उमर इलियासी ने राष्ट्रपिता तक कह दिया,बयान की निंदा करते हुए युवा मुस्लिम परिषद के प्रमुख डॉ.सुहैल चौधरी ने मोलाना उमर इलियासी के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है भारत का मुसलमान उनके बयान से इत्तेफाक नहीं रखता और ना ही देश के सवा सौ करोड़ लोगों ने मौलाना उमर इलियासी को अपना प्रवक्ता घोषित किया है मोहन भागवत उनके पिता हो सकते हैं,राष्ट्र के पिता नहीं,डॉ.सुहैल चौधरी ने बताया कि इलियासी के पिता मौलाना जमील इलियासी के भी आर.एस.एस.से संबंध रहे हैं,वह भी ऑल इंडिया ईमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख थे,जैसे उमर इलियासी के आर.एस.एस. और वी.एच.पी.से अच्छे संबंध है वैसे ही उनके पिता के भी उस वक्त के आर.एस.एस.प्रमुख के.एस. सुदर्शन से काफी अच्छे संबंध थे ! डॉ.सुहैल चौधरी ने बताया कि मौलाना उमर इलियासी के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है जल्द ही निकटतम थाने जाकर मौलाना उमर के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी !

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh