Advertisement

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने क्षेत्रीय जनता के साथ पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया।

कानपुर,गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने क्षेत्रीय जनता के साथ और प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मौके पर बुलाकर, डबल पुलिया से लोहारन भट्टा नहर वाली निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया।विधायक ने निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता को सख्त निर्देश के साथ,चेतावनी दी कि, आगामी जनवरी माह तक(04 माह की मोहलत अंतर्गत) यह सड़क पूरी तरह बनकर तैयार हो जानी चाहिए। कार्य की गुणवत्ता पर विधायक जी ने एक्सचियन राकेश यादव और जे ई को चेतावनी दी
विधायक ने कहा कि सड़क पोली नहीं होनी चाहिए, क्योंकि वर्षों पुरानी यह नहर है जिसके कारण निचला तल,पोला हो सकता है।उसको ठीक प्रकार से मानक के अनुरूप निर्माण किया जाए और नालियों का ड्रेनेज सिस्टम, सड़क के दोनों तरफ नगर निगम के सीवर लाइनों में कनेक्ट कर दिया जाए।इसके लिए नगर निगम के एक्सचियन राकेश यादव को भी निर्देश दे दिए गए हैं।उक्त निरीक्षण में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी पीडब्ल्यूडी के एक्सचियन राकेश यादव एवं जे ई आरके शर्मा तथा नगर पार्षद दीपक सिंह एवं पूनम कपूर एवं मनीष अग्रवाल एवं अभिनव दिक्षित एवं राजा पंडित एवं अक्षय त्रिवेदी, संजय मिश्रा आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh