Advertisement

व्यापारियों,किसानों और युवाओं की पहली पसंद सपा :अभिमन्यु गुप्ता

कानपुर। किदवई नगर विधानसभा के ट्रांसपोर्ट नगर व 48 कार्टर क्षेत्र में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में व दीपक खोटे के संयोजन में समाजवादी पार्टी का सदस्यता कैंप आयोजित हुआ।पूर्व सांसद राजाराम पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नेतृत्व कर रहे अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों और ईमानदार छवि की वजह से करोड़ों की तादाद में लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं।गांधी,लोहिया व अंबेडकर के द्वारा दिखाए गए रस्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और अखिलेश यादव समाज की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की किदवई नगर विधानसभा में लगातार सदस्यता अभियान जारी रहेगा। हर वर्ग को पार्टी से जोड़ते हुए किदवई नगर में पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम संयोजक लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक खोटे ने कहा की समाजवादी पार्टी को युवा मजबूती देंगे और आज भारी तादाद में युवा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। आज हर वर्ग हर समुदाय के लोग अपने सम्मान व स्वाभिमान के लिए समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं।संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ नवीन जय ने कहा की समाजवादी पार्टी से ही समाज और प्रदेश का विकास संभव है।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजाराम पाल ने सभी को सदस्यता की रसीद देते हुए पार्टी में सब का स्वागत किया।राजाराम पाल ने कहा की समाजवादी पार्टी में ही किसानों,युवाओं,व्यापारियों,मजदूरों,छात्रों,पिछड़ों,अल्पसंख्यकों का सम्मान है और उनकी बात सुनी जाती है। राजाराम ने काफी संख्या में सपा की सक्रिय व प्राथमिक सदस्यता लेने वालों को जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष करने के लिए कहा।

संचालन सुमेश राम ने किया व धन्यवाद पूर्व जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ नवीन जय ने दिया।पूर्व पार्षद प्रत्याशी फैज महमूद ने सभी का स्वागत किया। चंदन बादशाह,बबलू रघुवंशी, अमन बक्सरिया,सलमान खान आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh