Advertisement

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का केएलसी कॉन्प्लेक्स बंथर मे किया गया प्रसारण

उन्नाव उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिला जहां लेदर तथा फुटवियर का बड़ी मात्रा में कार्य होता है वहां आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 93वे एडिशन का प्रसारण किया गया इस प्रसारण को दिखाने के लिए पूरे भारत की 12 जगहों में बंथर उन्नाव में स्थित लेदर इंडस्ट्री द्वारा निर्मित कानपुर उन्नाव लेदर क्लस्टर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के केएलसी कांपलेक्स के ऑटोटोरियम हॉल का चयन हुआ कानपुर उन्नाव जिले के लेदर तथा फुटवियर इंडस्ट्री के ऑनर्स लेदर क्षेत्र में काम करने वाले कारीगर तथा फुटवियर का केयूएलसी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा तथा कारीगर लगभग 400 की संख्या में उपस्थित रहे इस कार्यक्रम मे विधायक विधान परिषद विजय बहादुर पाठक ने भी उपस्थिति दर्ज की इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया गया इस कार्यक्रम में रीजनल चेयरमैन  सीएलई जावेद इकबाल केयूएलसी उन्नाव के कार्यकारी निदेशक ओ पी पांडे, हुमैरा इंडस्ट्री के निदेशक अशरफ रिजवान, ए के आई इंडिया लिमिटेड के निदेशक असद इराकी, क्रिएटिव इंडिया की निदेशक प्रेरणा वर्मा, पेसिफिक इंडस्ट्री के निदेशक मोहम्मद अजहर (मुन्ना भाई), सीएलआरआई कानपुर प्रभारी वैज्ञानिक अभिनंदन कुमार, केयूएलसी  प्रशिक्षण संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर  शिशिर अवस्थी तथा लेदर इंडस्ट्री से मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में आए कारीगरों तथा आम जनमानस ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया कार्यक्रम के पश्चात सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बताई हुई बातों पर सभी इंडस्ट्रीलिस्ट, कारीगरों तथा विधायक विजय बहादुर पाठक ने अपनी अपनी बातों को रख कर चर्चा कार्यक्रम किया कानपुर उन्नाव इंडस्ट्री की प्रगति तथा उसकी समस्याओं पर भी चर्चा हुई मन की बात में लोकल फॉर वोकल विषय पर भी इंडस्ट्रीलिस्ट तथा ने उद्यमियों के बीच चर्चा तथा सुझाव साझा किए गए इस विषय पर सभी ने अपनी-अपनी राय प्रस्तुत की कार्यक्रम का समापन केयूएलसी कांपलेक्स के कार्यकारी निदेशक ओ पी पांडे द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए किया गया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh