Advertisement

देश के गृह मंत्री ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा कर राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण का दिया सबूत : डॉ दिनेश शर्मा

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा कर देश के प्रति समर्पण का सबूत दिया है। यह बात आज कानपुर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पत्रकारों के समक्ष कही । विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तथाकथित वोट वादी लोग सीएए और एनआरसी की घटना को समर्थन दे रहे थे । हिजाब की घटना को लेकर पूरे देश मे दंगा कराने की साजिश रही हो या त्योहारों पर दंगा भड़काने का षणयंत्र रहा हो। पीएफआई के बैन किये जाने को लेकर आज परिवर्तन का दिन है विपक्ष के नेताओ के पेट मे दर्द हो रहा है। वही कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान पर सवाल करने पर बोले कि वो पहले अपना घर जोड़े अपना दल जोड़े फिर देश जोड़ने की बात करे जो लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते है उनके साथ राहुल गांधी देश जोड़ो यात्रा निकाल रहे है , जो लोग देश तोड़ने की बात करते है उनके घर जाकर राहुल ग़ांधी देश को जोड़ने की बात कर रहे है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh