Advertisement

शहीद-ए-आजम भगत सिंह को शहीद घोषित कर भारत रत्न दिया जाना समय की मांग

कानपुर,अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति ने बार एसोसिएशन हाल में मनाया शहीद ए आजम भगत सिंह जयंती समारोह जयंती समारोह में सर्व प्रथम बार एसोसियेशन अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी और महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया।समारोह में बोलते हुए अध्यक्ष नरेश त्रिपाठी ने कहा कि शहीद-ए-आजम जैसी क्रांतिकारिता की कोई दूसरी मिसाल स्वतंत्रता आंदोलनो के इतिहास में नहीं है भगत सिंह के विचार आज भी प्रासांगिक है। भगत सिंह को शहीद घोषित करते हुए भारत रत्न दिया जाना समय की मांग है। महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भगत सिंह के 115 वें जन्म दिवस के अवसर पर उनके आदर्शों पर चलकर हम समाज को और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है संयोजक पं० रवीन्द शर्मा ने शहीदे आजम की जीवनी बताते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए भगत सिंह जैसी शहादत का कोई अन्य उदाहरण दुनिया में नहीं है भगत सिंह के आदर्शो और विचारो पर चलकर हम दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति कर सकते हैं।
मिष्ठान वितरण के साथ जयंती समारोह का समापन किया गया।प्रमुख रूप से हरिश्चंद्र श्रीवास्तव पूर्व महामंत्री बार भानू प्रताप द्विवेदी हरी शुक्ला संयुक्त मंत्री बार बी एल गुप्ता अध्यक्ष इनकम टैक्स बार सुशील वर्मा अंसार अहमद आनंद गौतम विष्णु पासवान पंकज गौतम सचिन अवस्थी सरदार मोहिंदर सिंह विजय कुमार इंद्रेश मिश्रा अंकित शर्मा ओम प्रकाश श्रीवास्तव प्रियम जोशी संजीव कपूर के के यादव आदि रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh