Advertisement

बाल विकास परियोजना , अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर,राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत क्षेत्र पूर्वामीर बाल विकास परियोजना सरसौल में समुदाय आधारित गतिविधि अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन।मंजू रानी कुशवाहा क्षेत्रीय सुपरवाइजर द्वारा सेक्टर स्तर पर पंचायत भवन सिकटिया में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आकाश सिंह चौहान ग्राम प्रधान सिकठिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।मंजू रानी कुशवाहा द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर 2022 के रूप में मनाया माना जा रहा है।कुपोषण को दूर करने के लिए समाज में जन जागरूकता लाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का प्रतिदिन आयोजन आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों पर समुदाय आधारित गतिविधि अन्नप्राशन का कार्यक्रम सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें स्थानीय खाद्य पदार्थों से बनी रेसिपी प्रदर्शन करते हुए लाभार्थी महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक भोजन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। भोजन में विविधता लाने के लिए स्थानीय खाद्य समूह से तैयार की जाने वाली विभिन्न व्यंजनों एवं स्थानीय फलों का सेवन करने हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए उनकी उपयोगिता बताई गई।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh