Advertisement

जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस , 2 अक्टूबर, की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर से 1 दिन पूर्व महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई करना सुनिश्चित करें ,साथ ही अभियान चलाकर शहर में सफाई कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समस्त कार्यालयों , शिक्षण संस्थानों आदि में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रपर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फराया जाए, सभी कार्यालयों, विद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं के किसी बड़े हॉल में वरिष्ठ अधिकारी प्राचार्य , अध्यक्ष आदि के द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाए और उसके बाद गांधीजी के जीवन संघर्ष उनकी देश सेवा उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh