Advertisement

शहीद भगत सिंह जयंती पर मांगा भारतीय स्वतंत्र स्मारक

हमारे देश में पराधीनता के चिन्ह (इंडिया गेट, गेटवे ऑफ़ इंडिया आदि) तो हैं, परन्तु भारत की स्वतंत्रता का कोई भी विशेष चिन्ह-स्मारक नहीं है। आज भारत को स्वतंत्र हुए 75 वर्ष हो गए हैं और हम भारतवासी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस शुभ अवसर पर “अद्वितीय भारतीय स्वतंत्रता स्मारक” बनना चाहिए। जिस स्मारक को, हम गर्व से लोगों को दिखा सकें अमेरिका जैसे विकसित देश में “स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी” बना है, कंबोडिया जैसे छोटे व ग़रीब देश में भी “फ्रीडम मोन्यूमेंट” बना है यह दोनों स्मारक स्वतंत्रता के चिन्ह हैं। परंतु, हमारे भारत में स्वतंत्रता का प्रतीक कोई स्मारक नहीं हैं। इसलिए, सतगुरु ठाकुर दलीप सिंघ जी के आदेश अनुसार, नामधारी सिखों की विनती है कि “हम सभी भारतीय मिलकर, एक अद्वितीय भारतीय स्वतंत्रता स्मारक बनाएँ” जिसे हम स्वतंत्रता चिन्ह के रूप में; गर्व से लोगों को दिखा सकें अद्वितीय भारतीय स्वतंत्रता स्मारक” ऐसा होना चाहिए, सम्राट अशोक के स्तंभ (सम्राट अशोक का स्तंभ भारत का विशेष चिन्ह है) जैसी ऊँची मीनार बनाई जाए जो दूर से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करे और उसके साथ ही भारत के नक्शे जैसा एक और स्मारक बने जिसके एक तरफ स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र व नाम जगमगाते हों और दूसरी तरफ देश भक्तों की फिल्में बड़ी एल.ई.डी. स्क्रीन पर चलें।यह स्मारक ऐसा अद्वितीय होना चाहिए जिसको देश और विदेश के पर्यटक देखने आएँ आज पर उपकारी सेवा समिति द्वारा,आर्य समाज,जैन समाज व विभिन्न शिक्षण संस्थाओं विश्व भारती इंटर कॉलेज,सरस्वती विद्या मंदिर ,चाचा नेहरू इंटर कॉलेज,सरस्वती बालिका विद्यालय ,काला बाबा सरस्वती शिशु मंदिर के स्टाफ सहित सभी बच्चे लोगों को जागरुक करने के लिए शहीद भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चन्द्र बोस,राजगुरु, अमरचंद जैन, मूलचंद जैन ,बेगम हजरत महल,अशफ़ाक उल्ला खां, बाजीराव पेशवा,लाला लाजपत राय,अजीजन बाई आदि अनेकों देश भक्तों का रूप धारण किए व हाथों में तख्तियां लिए कि हमे भारतीय स्वतंत्रता स्मारक चाहिए ,हमारा स्वतंत्रता स्मारक कहां है जिसको देख हमारे बच्चे शहीदों को नमन कर गौरवन्तित हो सके बच्चो द्वारा देशभक्त शहीदों की वेशभूषा पहन, देशभक्ति गीत गा पूरे गोविंद नगर क्षेत्र में तिरंगा लहरा क्षेत्र को ही देशभक्ति मय बना दिया यात्रा की शुरुआत सीटीआई चौराहे से विधायक महेश त्रिवेदी ने हरि झंडी दिखा रवाना किया जगह जगह लोगो द्वारा पुष्प वर्षा व जलपान कराया गया यात्रा की समापन महापौर बहन प्रमिला पांडे जी पार्षद नवीन पंडित ,पंडित पार्षद राधा पांडे, उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के गुरविंदर सिंह छाबड़ा, श्री राजेश
तिवारी,भाजपा दक्षिण अध्यक्ष वीना आर्या जीने पर उपकारी सेवा समिति व सभी शिक्षण संस्थाओं के इस कार्यक्रम की दिल खोल प्रशंसा की गई। इस मौके पर रजविंदर कौर, मनमोहन सिंह सुरेन्द्र गेरा ,विक्रम दुबे जी हेमंत शर्मा ,शिखा सोनी, दीप्ति वर्मा, राधा सोनी, सुमित वर्मा,मान कौर, मथुरा सिंह आदि लोग उपस्थित हुए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh