Advertisement

हरिशकर सर्जिकल सेन्टर बिरहाना रोड कानपुर नगर द्वारा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र कानपुर नगर में एक आई कैम्प का आयोजन किया गया

हरिशकर सर्जिकल सेन्टर बिरहाना रोड कानपुर नगर द्वारा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र कानपुर नगर में एक आई कैम्प का आयोजन किया गया डा० सोनिया दमेले आई सर्जन ने श्री सुधीर श्रीवास्तव उपायुक्त उद्योग, उद्यमी श्री सुशील टकरु एवं अन्य लोगो की आँखो को चेक कर आवश्यक सुझाव दिये गये। कैम्प में डॉ० एवं उनकी टीम द्वारा कार्यालय, उद्यमियों एवं सौ से अधिक लोगो की आँखो को चेक किया गया। कैम्प में श्रीमती सरिता वाहव आई.आई.ए. महिला अध्यक्ष, श्री विकास सिंघल सहायक आयुक्त उद्योग एवं डॉ अजय कुमार यादव सहायक आयुक्त उद्योग, उपस्थित रहे डॉ०सानिया दमेले, आई सर्जन द्वारा बताया गया कि अत्यधिक मोबाइल देखने के कारण बच्चों की आँखे काफी खराब हो रही है अतः बच्चों की आँखो को अवश्य समय-समय पर चेकअप कराते रहे। अंत में श्री सुधीर श्रीवास्तव उपायुक्त उद्योग, जी ने बताया कि समय-समय पर कार्यालय में विभिन्न प्रकार के कैम्पो का आयोजन कराया जायेगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh