Advertisement

श्री पंच प्यारे धर्म प्रचारक सभा के तत्वाधान में शहीद भगत सिंह जयंती समारोह का आयोजन मर्चेंट चेंबर हॉल में किया गया

विगत वर्षों की भांति गत वर्ष भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम श्री पंच प्यारे धर्म प्रचारक सभा के तत्वाधान में शहीद आजम  भगत सिंह जयंती समारोह का आयोजन मर्चेंट चेंबर हॉल सिविल लाइंस कानपुर में सांय काल 4 बजे प्रारंभ हुआ
कार्यक्रम में सर्वप्रथम रागी भूपेंद्र सिंह जी भाई जसविंदर सिंह व भाई राजा द्वारा शब्द कीर्तन कार्यक्रम की शुरुवात की गई तत्पश्चात अल्प संख्यक आयोग के माननीय सदस्य सं0 परविंदर सिंह जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा दीप प्रज्जवलित के उपरांत कानपुर नगर के प्रतिष्ठित स्कूलों के बच्चो द्वारा देश भक्ति के गीत एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बंधुओं का संस्था के मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि माननीय सदस्य राज्य अल्प संख्यक आयोग सं0 परविंदर सिंह जी ने अपने वक्तव्य में शहीद आजम सं0 भगत सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम में मुख्यरूप से मनोहर सिंह खमेसरा डॉ मिथलेश शर्मा राकेश जैन विपिन बजाज डॉ यशवंत राव , ए के द्विवेदी , मनमीत सिंह बी बी चंद्रा बग्गा अश्वनी कुमार के के दुबे डॉ वी के सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ होम्योप्थिक चिकित्सक डॉ हेमंत व डॉ आरती मोहन के साथ सिंगर अर्चना पांडे , मो अदनान एवम अलीम के साथ 200 से अधिक लोग मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh