Advertisement

कानपुर (सी एस जे एम) विश्वविद्यालय में 01 अक्टूबर 2022 को रोटरी डांडिया

बुधवार को रोटरी क्लब व द त्रियांश ग्रुप ने बैठक रेस्टोरेंट सिविल लाइन्स कानपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जिसमें कानपुर के सभी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने शिरकत की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में त्रियांश ग्रुप के विशाल श्रीवास्तव व रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट अविनाश सिंह जी ने बताया गया कि दिनाँक 01 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को रोटरी क्लब व द त्रियांश ग्रुप कानपुर (सीएसजेएम) विश्वविद्यालय में एक डांडिया नाईट का आयोजन करने जा रहे है। इस डांडिया नाईट का मुख्य आकर्षण इंडियन आइडल की मशहूर गायिका मिस अभिनन्दा सरकार हैं। जो कि डांडिया स्टेज से लाइव गानो पर जनता को झुमाएँगी। इनके साथ गायिका मिस दीपांशी यादव, इंडियन आइडल के गायक कुलदीप यादव भी अपनी गायकी से सबको गानो की धुन में नचाएंगे। इस कार्यक्रम में मास्टर ऑफ सेरेमनी मशहूर लाफ्टर चैलेंज के हास्य अभिनेता राजन श्रीवास्तव होंगे।

रोटरी क्लब के पूर्व मंडलाध्यक्ष रो विनय अस्थाना, रो डॉ वैभव सचान (अध्यक्ष), रो नरेंद्र ओमर व रो सुशील श्रीवास्तव जी ने बताया कि विगत कई वर्षों से इतने वृहद स्तर का डांडिया नही हो पा रहा था लेकिन इस वर्ष रोटरी इस डांडिया को पुनः करने जा रहा है जिसमे त्रियांश ग्रुप सहभागिता कर रहा है।

इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से रोटरी क्लब व त्रियांश ग्रुप ने कानपुर की जनता से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में 01 अक्टूबर को इस डांडिया नाईट में सहभागिता करें।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh