Advertisement

कानपुर: बाइपोलर डिसऑर्डर है गंभीर और खतरनाक मानसिक बीमारी, ये है इस रोग के लक्षण

देश भर में मनोरोगियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है,,,एक हालिया रिपोर्ट का विश्लेषण यह बताता है कि समूचे देश में मनोरोगियों की तादाद में वृद्धि हुई है,,, देश में लगभग 20 करोड़ से ज्यादा व्यक्ति गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से प्रभावित हैं,,,जिनमें बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं,,,,

मुख्य रूप से डिप्रेशन, एंग्जाइटी और सिजोफ्रेनिया से लोग ज्यादा प्रभावित हैं,,,डिप्रेशन में पीड़ितों बुजुर्गों और महिलाओं की संख्या अधिक है,,,डिप्रेशन की वजह से होने वाली आत्महत्याओं में भी वृद्धि हुई है,,,गौरतलब है कि मानसिक बीमारी किसी व्यक्ति के महसूस करने, सोचने एवं काम करने के तरीकों को प्रभावित करती है,,,,
जिला अस्पताल उर्सला के मनोरोग विभाग के डाक्टर चिरंजीव प्रसाद ने बताया की इसमें मौसम का बड़ा प्रभाव पड़ता है,,,मौसम में बदलाव होने पर दिमांग में रासायनिक परिवर्तन होने से मानसिक रोगी बढ़ जाते है,,,ऐसे मरीजों को दवा के साथ उनकी काउंसलिंग क्र उनको उचित सलाह दी जाती है,,,|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh