Advertisement

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल कानपुर के एक प्रतिष्ठित संगठन का नाम है जो कानपुर नगर में समाज व नगर के उत्थान के लिए अपने 180 सदस्यों के साथ सदैव तत्पर रहता है। आज रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल ने वर्तमान की ज्वलंत समस्या पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुये कूड़ा नस्तिारण द्वारा नगर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से मसवानपुर रावतपुर गाँव क्षेत्र में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन माननीय मेयर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय के कर कमलों से कराया। उक्त संगोष्ठी की मुख्य वक्ता श्रीमती वैशाली बियानी जी रही जोकि इस दिशा में अपने कार्यों के लिए 2017 से जानी जाती है। आपने पाया कि लोग पुराने टायरों को जलाकर वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। उनको पुनः किस प्रकार उपयोग में लाया जाये इस पर मंथन किया व जिसका परिणाम आज वे पुरान टायर से फर्नीचर बनाने का कार्य कर रही हैं। आपने स्थानीय निवासियों को कूड़ा निस्तारण, गीला, सूखा कूड़ा, पृथककरण प्लास्टिक निषेध पुरानी बोतलों से गमले बनाकर पौधे लगाने आदि विषयों से अवगत कराया द्वितीय वक्ता सुरेन्द्र सिंह ने भी विचार व्यक्ति किये। मुख्य अतिथि मेयर महोदया ने क्लब के प्रयास की सराहना करते हुये नगर निवासियों को स्वच्छता अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। क्लब प्रेसीडेंट अरविन्द टण्डन व एन विंग चेर पर्सन डॉ० अंकुर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया फर्स्ट लेडी एन बनैजा टण्डन ने आभार व्यक्त किया इनरव्हील डिस्ट्रिक बाइस चेयरमेन संध्या गुप्ता व इनरव्हील इंडस्ट्रियल प्रेसीडेंट विनीता भार्गव उपस्थित रहे कार्यक्रम में आशोक शुक्ला, पवन शुक्ला, आशीष अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंह, महताब अंसारी, संध्या टण्डन, नरमिता सेठ आदि मौजूद लगभग 150 स्थानीय निवासी व 50 क्लब सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुये।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh