Advertisement

नवरात्रि पर समाजवादियों ने बेटियों को बांटी शिक्षा सामग्री व मिठाई

कानपुर।समाजवादी पार्टी व प्रान्तीय व्यापार मण्डल के तत्वाधान में नवरात्रि के उपलक्ष्य में बेटियों को टीका लगाया और फिर शिक्षा सामग्री, हैट,बिस्किट,मिष्ठान आदि वितरित कर बच्चों को संकल्प दिलाया की वे शिक्षा को गंभीरता से लेंगी और शिक्षित होकर इस लायक बनेंगी की जो लोग अंधेरे में या तकलीफों में रहने को मजबूर हैं उनके जीवन में वे उजाला ला सकें।समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में मार्बल मंडी के बगल में नया पुरवा बस्ती में कई बेटियों को शिक्षा सामग्री,हैट,मिष्ठान आदि वितरित कर नवरात्रि कि बधाई देते हुये कहा गया कि हमने तो देवी को पूज लिया।इस मौके पे बेटियों को संकल्प दिलाया गया की वे शिक्षा ग्रहण करके स्वयं को इस काबिल बनाएंगी की वे समाज में अंधेरे में जीवन काट रहे लोगों के जीवन मे रौशनी कर सकें।अभिमन्यु गुप्ता ने सब बच्चों को समझाया की वे चाहें तो आईएस,डॉक्टर,वक़ील व्यापारी,राजनेता,पत्रकार बनकर क्षेत्र में काम करके अपना व अपने परिवार का सम्मान बढ़वा सकती हैं और ज़रूरतमन्दों की सेवा भी कर सकती हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदैव बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा पे ध्यान दिया।आगे जब समाजवादियों की सरकार आएगी तो बेटियां सशक्त होंगी।बैग व सामग्री पाकर बेटियों के चहरे खिल गए और सबने वादा किया की वे जी लगाकर पढेंगी और समाज में मुकाम हासिल करेंगी।अभिमन्यु गुप्ता के साथ लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक खोटे, एससी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन जय,विधानसभा अध्यक्ष चंदन बादशाह,व्यापारी नवीन गुप्ता आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh