Advertisement

मण्डलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल ने जीता स्वर्ण पदक

कानपुर,सी0आई0एस0सी0ई0बोर्ड द्वारा”जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट” ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य की संयुक्त मण्डलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में”अंडर14″की श्रेणी में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के छात्र इब्राहिम अली बेग ने स्वर्ण पदक जीता।राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छात्र के इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ आई०एम०रोहतगी, महासचिव रोचक रोहतगी और प्रधानाचार्या डॉ नमिता माथुर ने शुभाशीष देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इब्राहिम अली अब अहमदाबाद में 11 अक्टूबर से होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh