Advertisement

अवैध देसी पिस्टल रखने वाली दबंग काजल रानी

ये हैं अवैध देसी पिस्टल रखने वाली दबंग काजल रानी

क्षेत्रवासियों में इनका है खौफ

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को खुली चुनौती देती यह युवती

सूत्रों की माने तो मोहित यादव नाम के युवक की है यह देसी अवैध पिस्टल

कानपुर। थाना चकेरी अंतर्गत रामलीला ग्राउंड अहिरवा निवासी काजल गौतम द्वारा सोशल मीडिया पर हाथ में देसी अवैध पिस्टल लेकर युवती का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फ़ोटो पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देने का काम कर रहा है। वायरल फोटो काजल गौतम अहिरवा निवासी थाना चकेरी का बताया जा रहा है । सोमवार को फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में युवती अपने हाथ में देसी पिस्टल लिए हुए हैं। जिसका फोटो वायरल हो रहा है। फ़ोटो में काजल नामक युवती ने अलग अलग फ़ोटो के साथ हाथ में लिए हुए अवैध देसी पिस्टल के साथ फोटो शेयर की है।
क्षेत्रीय सूत्र बताते हैं कि इस युवती में आज कल दबंगई के क्षेत्र में फेमस होने की ललक बढ़ी हैं या फिर लोगो में अपना खौफ दिखाना चाहती है। अगर इस तरह की दबंग युवती पर पुलिस प्रसाशन एक्शन नही लेता है। तो क्षेत्र में किसी ना किसी तरह की घटना घट सकती है। और इस तरह से इस युवती का मनोबल इसी तरह बढा रहेगा । ऐसा करने वालों पर लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि क्षेत्रीय सूत्रों के अनुसार बताया गया कि मोहित यादव अहिरवा निवासी द्वारा काजल नामक युवती को देसी अवैध पिस्टल दी गई है। क्षेत्रीय लोग बताते हैं कि मोहित यादव के कहने पर काजल गौतम यह पिस्टल रखती है और क्षेत्र में अपनी दबंगई दिखाती है अगर कोई भी कार्यवाही करने की बात करता है तो उसको फर्जी मुकदमे में फ़साने की धमकी देती हैं। सूत्रों की माने तो लड़की होने की वजह से कोई कार्यवाही नही करता ,अब देखना यह होगा कि कानपुर पुलिस कमिश्नरेट कि थाना चकेरी पुलिस अवैध पिस्टल रखने वाली काजल रानी और मोहित यादव को गिरफ्तार करेगी या फिर किसी दिन कोई बड़ी घटना का इंतजार करेगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh