Advertisement

नानाराव पार्क में स्विमिंग पुल का किया निरीक्षण

कानपुर,,,नानाराव पार्क फूलबाग में स्थित तरण ताल का निर्माण वर्ष 1968 में उस समय की नगर महापालिका द्वारा कराया गया था, जिसका तत्कालीन मा.मुख्यमंत्री श्री चन्द्र भानु गुप्ता द्वारा शिलान्यस किया गया था।

यह कानपुर की एक पहचान के रूप में अपनी तरह का पहला तरण ताल था। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग व स्वीमर्स स्वीमिंग प्रैक्टिस करते थे।

विगत कई वर्षों से इसका सुचारू संचालन एवं रख-रखाव नहीं हो पा रहा है और इसका वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट भी अत्यधिक पुराना हो गया है।

वर्तमान में आम-जनमास की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए कानपुर स्मार्ट सिटी द्वारा आम जनमानस एवं स्वीमिंग से जुड़े खिलाड़ियों तक इसका लाभ पहुंचाने हेतु धनराशि रु 13.71 करोड़ की लागत से इस तरण ताल का जीर्णाेधार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

कार्यप्रगति की समीक्षा करने हेतु आज आयुक्त/अध्यक्ष, कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कानपुर स्मार्ट सिटी लि0, नोडल अधिकारी, कानपुर स्मार्ट सिटी और कार्यदायी संस्था के साथ “रीडेवलेपमेंट एवं मॉर्डेनाइजेशन ऑफ स्वीमिंग पूल” के तहत नानाराव पार्क स्थित स्वीमिंग पूल का दौरा किया तथा कार्य प्रगति की समीक्षा की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh