Advertisement

युवक ने 7 साल के नाबालिग के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया

बांदा में एक कुकर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां पर एक हैवान युवक ने 7 साल के नाबालिग के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है घटना के बाद मासूम बच्चे ने पूरे मामले की दास्तान अपने परिजनों को बताई है परिजनों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी है SP अभिनंदन के आदेश पर मामला दर्ज पुलिस ने किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

आपको बता दें पूरा मामला बांदा जनपद के मटौध थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है जहां पर एक 7साल के मासूम बच्चे के साथ एक हैवान ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है मासूम बच्चा घर के बाहर खेल रहा था उसी दौरान आरोपी ने किशोर को टॉफी देने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया और सुनसान जगह पर कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है मासूम बच्चे ने अपने पिता के सामने आपबीती बताई घटना के बाद पिता ने आनन-फानन में पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर 24 घँटे बाद बिना कार्यवाही छोड़ दिया और मामले में लापरवाही करती रही जिसके बाद पिता ने पुलिस अधीक्षक बांदा अभिनंदन से पूरे मामले की गुहार लगाई है पुलिस अधीक्षक बांदा अभिनंदन ने मामला दर्ज करवाकर मासूम बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए बांदा जिला अस्पताल भेजा है पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

तनीषा सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh