Advertisement

नूतन वर्ष के उपलक्ष में शोभा यात्रा संपन्न

कानपुर नगर न्यू आजाद नगर स्थित श्री हंस मंदिर श्याम नगर बाईपास में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में मानव धर्म के प्रणेता श्री सतपाल जी महाराज के शिष्यों द्वारा, साध्वी पार्वती बाई जी के देखरेख मे प्रभात फेरी श्री हंस मंदिर से निकाली गई। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। प्रभात फेरी में भक्तों ने विभिन्न नारे लगाए। जैसे “आत्मज्ञान कहां मिलेगा, सतगुरु के दरबार में” ,”जब फैलेगा आत्मज्ञान, तभी बनेगा देश महान”, “श्री सतपाल जी महाराज का एक ही नारा,जागे भारत देश हमारा”, “जागे हैं जगायेंगे ,आत्मज्ञान फैलाएंगे”, “विश्व में शांति कैसे होगी, केवल आत्मज्ञान से”, “घर घर में शांति कैसे होगी, केवल आत्मज्ञान से”, आदि नारे लगाते हुए श्याम नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए प्रभात भरी श्री हंस मंदिर में समाप्त हुई।
जिसमें मुख्य रुप से शैलेंद्र पाल, यतेंद्र यादव, उद्धव यादव,गिरधारी लाल गुप्ता,अवधेश कटियार,माया दीक्षित,मिलन त्रिवेदी,अंशु सोनी,अभिषेक सोनी,दीपक गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh