Advertisement

जनवरी में ही 19 -20 तारीख को लखनऊ में “मोटा अनाज स्वरूचि भोज ” का आयोजन किया जाएगा

कानपुर, प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित होकर व्यापारी अपने प्रत्येक दिन के खाने में मोटा अनाज शामिल करके वर्ष 2023 को मिलेट्स वर्ष (मोटा अनाज वर्ष )को उप्र व देश में पूरे वर्ष मनाएंगे , कल वर्ष के पहले दिन घंटाघर में बाजरा की खिचड़ी बाटकर व मोटा अनाज में ज्वार बाजरा मक्का के आधा किलो के 1000 पैकेट मुफ्त बाटकर नागरिकों को इसके फायदे बताकर खाने के लिए प्रेरित व जागरूक किया गया था ,जनवरी में ही 19 -20 तारीख को लखनऊ में “मोटा अनाज स्वरूचि भोज ” का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए “मोटा अनाज खाए-निरोगी व स्वस्थ रहे” का नारा दिया जाएगा!मंडियो के अंदर 0.25 प्रतिशत मंडी शुल्क लागू करने के संशोधन के साथ कृषि कानून राज्यवार लागू करने की मांग जारी रहेगी ,इस मामले में संगठन सुप्रीम कोर्ट में लंबित याचिका में अपनी पी आई एल दाखिल करने पर कानूनी राय लेगा!भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बजरंग हाउस ,यशोदा नगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग के मुख्य आतिथ्य में व्यापारी उद्यमी संवाद का आयोजन किया गया ।व्यापारी उद्यमी संवाद में मुख्य अतिथि के रूप में आए संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग का स्वागत प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र व महानगर अध्यक्ष सरदार गुरुजिंदर सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने किया ।
आगे कहा कि कल वर्ष के पहले दिन कानपुर के घंटाघर में बाजरा की खिचड़ी बाटकर व मोटा अनाज में ज्वार बाजरा मक्का के आधा किलो के 1000 पैकेट मुफ्त बाटकर नागरिकों को इसके फायदे बताकर खाने के लिए प्रेरित व जागरूक किया गया था और जनवरी में ही 19 -20 तारीख को लखनऊ में “मोटा अनाज स्वरूचि भोज ” का आयोजन किया जाएगा।व्यापारी उद्यमी संवाद में संघठन के महानगर अध्यक्ष सरदार गुरुजिंदर सिंह ने कहा कि जी एस टी व इनकम टैक्स देयता के आधार पर पेंशन देने का प्रस्ताव दिया और कहा कि व्यापारियो के लिए बैंक क्रेडिट कार्ड बने जिससे वो व्यापार को बढ़ाने के लिए क्रेडिट ले सके।
यह भी कहा कि संघठन कानपुर महानगर में सदस्यता अभियान चलाएगा और इसी वर्ष पुनः संघठन में कई नई बाजारों को जोड़ा जाएगा।व्यापारी उद्यमी संवाद को को संबोधित करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि देश में 5 करोड़ व्यापारियों को संघठन से जोड़ते हुए संघठन को देश भर में मजबूत किया जाएगा।व्यापारियों व उधमियों की समस्याओं के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया जायेगा जिसमे उनकी समस्याओं का निस्तारण त्वरित हो सके ।
आगे कहा कि व्यापारी व उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण हेतु देश के प्रधान मंत्री नरेन्द मोदी , देश के ग्रहमंत्री अमित शाह , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा , वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से वार्ता करके व्यापारियों की त्वरित समस्याओ का निराकरण कराया जाएगा। इसी वर्ष संघठन की प्राथमिक सदस्यता के लिए हम मिस्ड कॉल व्यवस्था भी शुरू कराएँगे ।
कहा कि व्यापारियों व उद्यमियों के लिए बजट में बहुत कुछ होने की सम्भावना है।
व्यापारी उद्यमी संवाद में प्रमुख रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री श्याम कनोडीया,महानगर महामंत्री महेश सोनी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा,ट्रांसपोर्टर नेता श्याम शुक्ल,प्रदेश उपाध्यक्ष अजय मित्तल,युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा व विनायक पोद्दार,संयुक्त महामंत्री संजय मिश्र,अरविंद गुप्ता,आनंद शुक्ल,सिद्धार्थ सिंह,मोहम्मद नदीम, अनुरंजन त्रिपाठी,मो अतहरुद्दीन,सरदार तेजेंदर सिंह , अजय शर्मा,जय कुमार शर्मा,मधुर गुप्ता* आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh