Advertisement

श्रम आयुक्त कार्यालय में नए वर्ष के शुभारंभ पर उच्च अधिकारियों का कर्मचारियों द्वारा बुक एवं पुष्प भेंट

श्रमायुक्त कार्यालय जी०टी०रोड़ स्थित कानपुर में आज नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्रम आयुक्त संगठन के कर्मचारयों द्वारा नये वर्ष के आगमन पर कार्यालय के उच्च अधिकारियों अपर श्रमायुक्त श्री एस०पी०सिंह, अपर श्रमायुक्त श्रीमती अंजू लता, अपर श्रमायुक्त श्री डी०के०सिंह, उप श्रमायुक्त श्री बी०एम०शर्मा, उप श्रमायुक्त श्री आर०पी०गुप्ता, उप श्रमायुक्त श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, उप श्रमायुक्त श्री अजय कुमार मिश्रा, सहायक श्रमायुक्त श्री राजीव मिश्रा, श्री जय प्रताप श्री अविनाश चन्द्र तिवारी जी को बुके व पुष्प भेंट किये गयें । इस अवसर पर उप श्रमायुक्त श्री बी०ए०शर्मा जी ने सुन्दर कविताओं द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मन मोह लिया और कार्य के प्रति जागरूक किया। सहायक श्रमायुक्त श्री जय प्रताप जी ने नये वर्ष के उपलक्ष्य में अपने गजलों व मधुर गीतों से सभी का मन मोह लिया और साथ ही नव वर्ष के अवसर पर उच्चाधिकारियों ने अपने समस्त कर्मचारियों को अपने कार्य की प्रति निष्ठा के साथ उत्साहित भी किया और इस अवसर पर पर कार्यक्रम के संचालन हास्य कवि दिलीप द्विवेदी ने अपने मधूर गीतों व हास्य कविताओं से सभी उच्च अधिकारियों एवं समस्त कर्मचारियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कर्मचारयों ने अपने उच्च अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh