बैरिस्टर नरेंद्र जीत सिंह के नाम से दि लायर्स एसोसियेशन में जल्द बनेगा विशाल सभागार…
सांसद पचौरी से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल…
सांसद सत्यदेव पचौरी ने लायर्स एसोसियेशन में अधिवक्ताओं के लिए एक विशाल सभागार का निर्माण कराए जाने की घोषणा
कानपुर नगर 3 जनवरी । दिनों दिन कचहरी में बढ़ती नवागंतुक अधिवक्ताओं को संख्या के चलते कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने हेतु कक्ष निर्माण की मांग करते हुए दि लायर्ष एसोशिसन पदाधिकारियो का एक प्रतिनिधि मंडल लोकसभा सांसद सत्यदेव पचौरी के कैंप कार्यालय पर मिला।
यह जानकारी देते हुए दि लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पं रवीन्द्र शर्मा ने बताया की शुक्रवार को उनके नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद सत्य देव पचौरी से मिलने गया था । उन्होंने बताया की दिनों दिन अब कचहरी में नवागंतुक अधिवक्ताओं की संख्या बढ़ रही है लेकिन परिसर में अधिक संख्या में एक साथ विश्राम करने वा संस्था द्वारा समय समय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिवक्ताओं के बैठने हेतु समुचित स्थान नही है । दि लायर्ष अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि वर्तमान में हमारी संस्था की सदस्य संख्या 6000 से ऊपर हो चुकी है किंतु बढ़ी हुई सदस्यों की क्षमता के अनुरूप हमारे यहां मीटिंग आदि के लिए छोटे छोटे सभागार है हमें एक बड़े सभागार की आवश्यकता थी ।
इसके लिए 500 कुर्सियों की क्षमता वाले हाल का निर्माण सांसद निधि से कराए जाने हेतु प्रतिवेदन देते हुए सांसद श्री पचौरी से मुलाकात की थी ।
जिसपर उन्होंने अपनी मौखिक स्वीकृति देते हुए सांसद श्री पचौरी ने कहा कि समाज के उत्थान में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाने वाले अधिवक्ता समाज के हितों के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है मेरे द्वारा कोरोना का संकट काल हो या अन्य उनके हितों को लेकर अधिवक्ताओं के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहा हूं और भविष्य में भी अधिवक्ताओं के हित में सदैव तत्पर रहने का वचन दिया है । उन्होंने जल्द ही सांसद निधि से लायर्स एसोसिएशन प्रेक्षागार में 500 कुर्सियों की क्षमता वाले विशाल सभागार का निर्माण प्रदेश के जाने माने अधिवक्ता और कानपुर के गौरव रहे बैरिस्टर नरेंद्र जीत सिंह के नाम पर कराये जाने का आश्वासन दिया है साथ ही उन्होंने यह भी कहा की उस हॉल में वरिष्ठ पदाधिकारियों व वयोवृद्ध अधिवक्ताओं के नाम की लिस्ट को सभागार में शिलालेख रूप में लगवाने का निर्देश दिया है ताकि कालांतर से भविष्य तक गवाह रूप में वह प्रेक्षागार में उपस्थित नवागंतुक अधिवक्ता उन सीनियर अधिवक्ताओं की नामावली को याद रख सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिवक्ता रवीन्द्र भूषण सिंह सचिन अवस्थी मधुर साहू, सतीश त्रिपाठी,संजीव कपूर, शिवम गंगवार , प्रणवीर सिंह, शुभम जोशी आदि मौजूद रहे


















