Advertisement

श्री गोविंद सिंह जी महाराज प्रकाश पर्व मनाया गया

श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व कानपुर में पहली बार मूल नानकशाही कैलेंडर के मुताबिक एवं इतिहास में दर्ज तारीख के अनुसार दिनांक 5 जनवरी 2023 को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा रतनलाल नगर रजिस्टर्ड में बड़ी श्रद्धा प्यार से कानपुर की समूह संगत के सहयोग से मनाया गया जिसमें पंत के प्रसिद्ध रागी भाई साहब भाई दिलबाग सिंह जी हजूरी रागी आलमबाग लखनऊ ने संगत को गुरबाणी कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया भाई गुरुदेव सिंह जी कथावाचक गुरुद्वारा आलमबाग लखनऊ ने संगत को गुरबाणी विचार से संगत को निहाल किया गुरु का अटूट लंगर भी बाटा गया हर प्रकाश पर्व मैं 11000 रुपए की दो जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक मदद एवं 5 परिवारों को ₹2000 की मुफ्त दवाइयां देकर गुरु के दिए गए उपदेशों मानवता धर्म को कायम रखा प्रकाश पर्व पर मुख्य रूप से गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार सुधा रविंद्र सिंह अरोरा एडवोकेट हरचरण सिंह कोली हरजीत सिंह लक्की योगेश सचदेवा प्रितपाल सिंह भाटिया अंगद सिंह रोशी अमन सिंह जसवीर सिंह भाटिया सरदार त्रिलोक सिंह मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh