Advertisement

रामादेवी से गोल चौराहे तक 11 किमी एलिवेटेड रोड के बाबत सड़क परिवहन सचिव से सांसद पचौरी ने की मुलाकात….

रामादेवी से गोल चौराहे तक 11 किमी एलिवेटेड रोड के बाबत सड़क परिवहन सचिव से सांसद पचौरी ने की मुलाकात….

शहर को भीषण जाम के नासूर से निजात दिलाने – दृढ़ संकल्पित हुए सांसद पचौरी…

पचौरी बोले ….मैडम : जाम के नासूर से ज्यादातर स्कूली बच्चे व व्यापारी वर्ग आहत – मरीजों को नहीं मिल पाती समय पर एंबुलेंस सुविधा….

कानपुर 5 जनवरी । शहर के सर्वागीण विकास की बात हो या जनमानस को प्रतिदिन भीषण जाम के नासूर से निजात दिलाने के लिए नगर सांसद सत्यदेव पचौरी दृढ़ संकल्पित है । इसके लिए उन्होंने रामादेवी से गोल चौराहे तक 1 हजार करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग (एन एच एम- 19 ) 10 किमी के एलिवेटेड रोड को बनाए जाने को लेकर बीते वर्ष दिसंबर माह में राजमार्ग व परिवहन मंत्री से मुलाकात करने के साथ साथ इस गंभीर मुद्दे को सदन में भी उठाया था । इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार परिवहन एवम राजमार्ग मंत्रालय की सचिव अलका उपाध्याय से मुलाकात कर इस मुद्दे पर वृहत चर्चा करते हुए एक पत्र भी सौंपा है ।
उन्होंने पत्र के माध्यम से सड़क एवम परिवहन राजमार्ग सचिव का ध्यान आकृष्ट होते हुए कहा की रामा देवी से गोल चौराहे तक यह रोड लगभग 10.85 किमी की है जिस पर रोज लगने वाले जाम से अक्सर इस रोड से गुजरने वाले मरीजों को जाम के कारण समय से चिकित्सीय सुविधा नही मिल पाती साथ ही स्कूली बच्चे समय पर स्कूल नही जापाते है और इसी जाम के कारण व्यवसाई भी समय पर अपने गंतव्य तक नही पहुंच पाते है । उन्होंने कहा की कई वर्षो से शहर को जनता इस जाम से कराह रही है जिस कारण वायु गुणवत्ता के साथ पर्यावरण भी प्रभावित होता है। सदन में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा की शहर की 50 लाख आबादी के मद्देनजर सुगम यातायात प्रदान किए जाने हेतु रामादेवी से गोलचौराहे तक लगभग 11 किमी का एलिवेटेड रोड बनाया जाना जनहित में परम आवश्यक है ।

उन्होंने इस एलिवेटेड रोड के संबंध में परिवहन मंत्री से हुई दो मुलाकातो का जिक्र करते हुए कहा की नितिन गटकरी से वे जनवरी 2020 व सितंबर एवम दिसंबर 2022 में भी इसी विषय पर मंत्री से वे 3 बार मुलाकात कर उक्त मुद्दे को उनके संज्ञान में ला चुके है जिसे पुनः आज वे एलिवेटेड रोड के लिए भेजे गए पत्रों का पुनः संज्ञान लिए जाने हेतु उन्होंने परिवहन एवम राजमार्ग सचिव से मुलाकात की।

परिवहन एवम राजमार्ग सचिव से सांसद पचौरी ने की मुलाकात ….
गुरुवार को दिल्ली प्रवास के दौरान कानपुर लोकसभा सांसद सत्यदेव पचौरी ने परिवहन एवम राजमार्ग सचिव एवम चेयरमैन (NHAI) अलका उपाध्याय से रामा देवी से गोल चौराहे तक बनाए जाने वाले एलिवेटेड रोड के बावत मुलाकात की उन्होंने बताया की वर्ष 2021-22 की कार्य योजना में इसका बनना स्वीकृत था। जो की 2022-23 की वार्षिक कार्ययोजना में भी समाहित नहीं हो सका जिस कारण पुनः संज्ञान में लाते हुए मुलाकात की । उन्होंने बताया की इस विषय पर वे बीते वर्ष दिसंबर माह में जिलाधिकारी कानपुर नगर को भी भेजे गए पत्र में इसे वर्ष 2022-23 की वार्षिक कार्ययोजना में भी सम्मिलित किए जाने को लिख चुके है। इस विषय पर माननीय मंत्री जी ने तत्काल संबंधित प्राधिकरण को निर्देश भी दिया था कि उक्त परियोजना को चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में शामिल किया जाने । जिस बात को पुनः सचिव एवम चेयरमैन (NHAI) अलका उपाध्याय से उक्त कार्य को शीघ्र करवाए जाने को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जाने हेतु आग्रह किया है।

4 लेन में बनेगा रामादेवी से गोलचौराहे तक का एलिवेटेड रोड….

आपको बताते चले की 1 हजार करोड़ की लागत से बनने वाला रामादेवी से गोलचौराहे तक 10.85 किमी लंबा एलिवेटेड रोड से सिर्फ शहर ही नही बल्कि लखनऊ जाने वाले लोगो को भी बड़ी राहत मिलेगी । वही कानपुर से लखनऊ का सफर 45 मिनट में तय करना आसान होगा वाहनों के लिए अलग से रास्ता मिलेगा । रामा देवी पर एलिवेटेड रोड का रैंप जहां गिरेगा वहां से लखनऊ एलिवेटेड रोड के सफीपुर रैंप को जोड़ने ले लिए दो अलग अलग रास्ते बनाए जाएंगे।ताकि नीचे के रास्ते से और एलिवेटेड फोरलेन का ट्रैफिक अलग अलग हो निकल सके। नई बनाई गई डिजाइन में टाट मिल चौराहे पर फोरलेन पुल बनाया जायेगा ताकि वाहनों को आसानी से निकलने में मदद मिल सके। इस एलिवेटेड के बनने से लगभग 11 किमी के दायरे में जाम की बड़ी समस्या से निदान मिल सकेगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh