Advertisement

09 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेले का होगा आयोजन

कानपुर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पाण्डु नगर कानपुर में दिनांक 09 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला लगने जा रहा है। इस मेले में15 से अधिक कम्पनियां आ रही हैं और दो हजार से अधिक पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। इसको लेकर आईटीआई कानपुर नगर की तैयारियां जोरों पर है।प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को 09 जनवरी 2023 को आईटीआई में शिशिक्षु मेला में भाग लेना होगा। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा की दो प्रतियां लायेंगे, जिसमें फोटो लगी होगी। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के शिशिक्षु अनुभाग प्रभारी अजय कुमार द्विवेदी सम्पर्क कर सकते हैं ।प्रधानाचार्य डा० नरेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला में शिशिक्षु प्रशिक्षण पाने का एक सुंदर अवसर है और जिसे भी इसमें भाग लेना है, वह अपने बायोडाटा के साथ मेले में आ सकता है। आईटीआई पाण्डु नगर में मेले में 15 से अधिक कम्पनियां आ रही हैं, जो अप्रेटिंस के लिए युवाओं का चयन करेंगी। कुछ कम्पनियां अप्रेंटिस के साथ-साथ रोजगार देने के लिए युवाओं का चयन करेंगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh