Advertisement

सर्दी में समाजवादियों की मदद और सेवा लगातार जारी

कानपुर।आज किदवई नगर विधानसभा के बर्रा क्षेत्र के वार्ड 9 और 45 में समाजवादी पार्टी के द्वारा कड़ाके की सर्दी को देखते हुए आम जन में गरमा गरम चाय और ब्रेड का वितरण किया गया।पूर्व सपा विधानसभा प्रत्याशी व उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में और सपा नेता व जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ विजय यादव के संयोजन में अयोजित चाय व ब्रेड वितरण कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में हर वर्ग हर उम्र के लोगों ने चाय व ब्रेड को ग्रहण किया।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की सर्दी को ध्यान रखते हुए समाजवादी पार्टी और प्रांतीय व्यापार मण्डल द्वारा लगातार सेवा कार्य जारी है।अभिमन्यु ने बताया की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सर्दी को ध्यान में रखते हुए इस तरह के शिविर व कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।विजय यादव ने मांग करी की सरकार को जगह जगह चाय वितरण और अलाव का इंतजाम करना चाहिए। विजय यादव ने कहा की वे सदैव आम जन की मदद में हाजिर रहेंगे।अभिमन्यु गुप्ता, विजय यादव,प्रदीप तिवारी,रामकुमार यादव, शैलेन्द्र यादव, ओमप्रकाश चौटाला, आर्यन यादव,कल्लू विश्वकर्मा, शेरू सिंह ,श्याम सिंह, कल्लू अवस्थी, गौरव तिवारी, अभिषेक सविता आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh