Advertisement

आइडिया – 23 का हुआ शुभारंभ

कानपुर
– आइडिया – 23 का हुआ शुभारंभ
– कानपुर आर्किटेक्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम
– यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रहे मुख्य अतिथि
कानपुर आर्किटेक्ट एसोसिएशन के मेगा इवेंट आइडिया – 23 का शुक्रवार को मोतीझील में उद्घाटन हुआ। इस दौरान यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करत हुए कहा कि, इस तरह की अनूठी पहल अब समय की मांग बन चुकी है।
आपको बताते चलें कि, उद्घाटन के बाद शहर के सीनीयर आर्किटेक्ट्स के कार्यों और कृतियों की एक झलक यात्रा प्रदर्शित करता कार्यक्रम सफरनामा प्रस्तुत किया गया। वहीं, कानपुर के विकास में आने वाले अवरोधों पर केंद्रित पैनल डिस्कशन बीटा ब्लॉकर्स में नगर विकास संस्थाओं की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। बताते चलें कि, इस एग्जीबीशन के माध्यम से लोग आर्किटेक्ट निर्माता , वितरक , विक्रेता से आर्किटेक्चर की जानकारी हासिल कर सकेंगे। वहीं, कानपुर आर्किटेक्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रटरी धीरेंद्र के मिश्रा ने बताया कि, पूरे आयोजन का केंद्रीय विचार जागरूकता है और इवेंट एरिया में जनता के लिये सीधे संवाद के ओपन सेशन की योजना बनाई गई है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh