Advertisement

श्री बाँके बिहारी जी सेवा समिति ने वार्ता का आयोजन किया

कानपुर, श्री बाँके बिहारी जी सेवा समित इस वर्ष समिति अपना 20वां महोत्सव मनाने जा रही है। यह महोत्सव दिनांक: 8 जनवरी 2023 दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से प्रारम्भ होगा, जो देर रात प्रभु इच्छा तक चलेगा महोत्सव का शुभारम्भ परमपूज्य भगवान् “श्री गणेश जी” की वंदना और “श्री हनुमान जी” के “श्री सुन्दर काण्ड” के पाठ से होगा।
उसके बाद दिन भर रसिक बिहारी भगवान श्री बाँके बिहारी जी” और “श्री राधा रानी जी” के मधुर भजनों से प्रभु को रिझाया जायेगा। देश के भिन्न क्षेत्रों से आये भजन गायक अपने-अपने भावपूर्ण भजनों से प्रभु को रिझाएंगे और वहां उपस्थित सभी लोगो के ह्रदय को कृष्ण प्रेम से भर देंगे। इस बीच प्रभु को छप्पन भोग, बालभोग और 36 व्यंजन का भोग लगाया जाएगा और साथ ही भगवान् के अतिदुर्लभ चरण दर्शन भी कराये जायेगे। वृन्दावन में जो चरण दर्शन साल में सिर्फ एक बार बहुत मुश्किल से होते है वह दर्शन कानपुरवासी बहुत आसानी से प्राप्त कर पायेंगे।वार्ता में विजय गुप्ता, गोपाल गुडियावाले, मिथलेश गुप्ता, राम सेवक अग्रवाल, आशीष सुरेका, नितेश महेश्वरी, आशीष खंडेलवाल, पंकज गुप्ता, रोहित भगत, अरविन्द गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, पवन अग्रवाल, विशाल झुनझुनवाला आदि संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh