Advertisement

अंतर महाविद्यालय G20 जागरुकता प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया

अंतर महाविद्यालय G20 जागरुकता प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया

मंगलवार को कानपुर नगर के प्रतिष्ठित संस्थान प्रो. एच एन मिश्रा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कानपुर में महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं द इंटरनेशनल सोसाइटी के चेयरमैन श्री सुष्मित मिश्रा जी एडवोकेट की सत्प्रेरणा से भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता के शुभ अवसर पर अंतर महाविद्यालय G20 जागरुकता प्रतियोगिता” का सफल आयोजन किया गया जिसमें कानपुर नगर के 13 महाविद्यालयों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया लिखित प्रतियोगिता के समापन पर महाविद्यालय द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रतिभाग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के उपरांत प्रथम शीर्ष 3 उच्च प्राप्तांक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने का प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार प्रजापति ने विभिन्न महा विद्यालयों से पधारे प्राचार्य एवं शिक्षकों को पुष्प पौधे का स्वागत किया तथा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं आशीष प्रदान किए। इस अवसर पर डॉ अर्पिता सिंह, डॉ संदीप श्रीवास, श्री नीरज चौधरी, डॉ ऋतंभरा श्रीवास्तव, श्रीमती विमलेश कुमारी, श्रीमती श्वेता, श्रीमती गौरी शर्मा एवं कुमारी राधा उपस्तिथ रहे।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh