बुजुर्ग दम्पति की हत्या सहित डकैती का कमिश्नरेट पुलिस की टीमों ने किया अनावरण -पुलिस कमिश्नरेट की टीमों ने महज 7 दिन के अंदर दोहरे हत्याकांड और डकैती का किया खुलासा कक्वन थाना क्षेत्र में बीती 12-13 जनवरी की रात को हुई थी वारदात घटना में शामिल छह अभियुक्तों में से चार गिरफ्तार लूटा गया माल हुआ बरामद -वारदात करने वाले सभी अभियुक्त जनपद औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं घटना में शामिल मास्टरमाइंड हिमांशु और एक अन्य की तलाश में जुटी पुलिस टीमें -पुलिस आयुक्त ने फरार दोनों अभियुक्तों पर घोषित किया 50-50 हजार रुपए का इनाम हत्याकांड का खुलासा करने वाली पूरी टीम को पुलिस आयुक्त ने दिया ₹100000 का इनाम
कानपुर थाना क्षेत्र ककवन के अंतर्गत ग्राम फत्तेपुर में दिनांक 13 जनवरी की रात को हुई दोहरी हत्या एवं डकैती का महज 7 दिन के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल छह अभियुक्तों में से 4 को को गिरफ्तार करके लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया है। घटना में शामिल दो अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम में जुटी हुई ही वारदात का खुलासा करने वाली टीमों को पुलिस आयुक्त द्वारा एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। घटनाक्रम के अनुसार अज्ञात बदमाशों के द्वारा राजकुमार पुत्र छम्मी लाल के घर में अंदर घुसकर उसके वृद्ध पिता छन्मी लाल उम्र 78 वर्ष एवं माता इमरती देवी उम्र 75 वर्ष की गला घोंट कर हत्या कर दी तथा उसकी पत्नी सपना को डरा धमका कर अलमारी में रखे आभूषण एवं नगदी लूटकर एवं सपना को बंधक बनाकर चले गये। इस घटना के संबंध में थाना ककवन पर मु0अ0सं0 05/2023 घास अन्तर्गत धारा 396 भादवि पंजीकृत किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड मौके पर पहुंचे और घटना के शीघ्र खुलासे के लिए निर्देश दिए गए। जांच के लिए 05 पुलिस टीमें गठित कर मोबाइल सर्विलाश, इन्टेलीजेन्स एवं फोरेन्सिक तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करते हुए सभी सार्थक प्रयास किए गए पुलिस टीम द्वारा प्रयास करते हुए वारदात के दिन मौजूद बहु सपना से कई दौर की बातचीत में उनके द्वारा उनकी शारीरिक बनावट एवं हुलिया के सम्बन्ध में (जितना भी वह खुले हुये चेहरे से देख पायी) कुछ महत्वपूर्ण जानकारिया दी। इसके अतिरिक्त ग्राम के इनके पड़ोस में रहने वाले व्यक्तियों से भी अहम सुराग प्राप्त हुए इससे प्रकाश में आया कि 06 अभियुक्तों के द्वारा यह घटना कारित की गयी थी। जिनमें से 04 अभियुक्तों को 20.01.2023 को निचली गंग नहर पुल ककवन से ककवन झाल की तरफ रोड से गिरफ्तार किया गया है एवं लूटी गयी नगदी व आभूषण को भी बरामद कर लिया गया है। अभियुक्तों द्वारा अपने दो अन्य साथियों के बारे में बताया गया। जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।


















