Advertisement

भूमाफिया व उसके सहयोगी पीड़ित को दे रहे जान से मारने की धमकी।

कानपुर के थाना जाजमऊ इलाके के रहने वाले पीड़ित युवक फिरोज अहमद का कहना है कि मेरा प्लॉट 696/5 गज्जूपुरवा जाजमऊ में स्थित है, जिस पर सफीउल्ला उर्फ मैना ने अपना मालिकाना हक फर्जी तरह से रजिस्ट्री कर बेच दिया, पीड़ित का कहना है कि मुजीब अहमद, सफीउल्ला उर्फ मैना, जावेद उर्फ टीटू, मोहम्मद रिजवान व मोहमद सुफियान ने कूटरचित दस्तावेजों की मदद से पीड़ित फिरोज अहमद के प्लॉट पर जबरन कब्जा कर बेच दिया,
पीड़ित ने प्लॉट वर्ष 2003 में चंद्रशेखर आजाद ग्रह निर्माण समिति के सचिव संतोष कुमार से खरीदा था, जिसका नगर निगम में पीड़ित के नाम से गृहकर भी जमा है।
पीड़ित के प्लॉट पर कब्जा होने के बाद पीड़ित द्वारा वर्ष 2004 में न्यायालय में एक वाद भी दाखिल किया था जिसका फैसला वर्ष 2018 में पीड़ित के पक्ष में सुनाया गया था।
पीड़ित के पक्ष में फैसला आये हुए करीब 4 वर्ष से अधिक का समय हो गया परन्तु अभी तक पीड़ित को प्लॉट का कब्जा नही दिलाया गया।
इसी से खुन्नस खाये मुजीब अहमद, सफीउल्ला उर्फ मैना, जावेद उर्फ टीटू, मोहम्मद रिजवान व मोहमद सुफियान लोग पीड़ित को जान से मारने की लगातार धमकियां देते चले आए रहे है, पीड़ित न्याय की आश लगाए लगातार अधिकारियों की चौखट का दरवाजा खटखटा रहा हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh