Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, राजनैतिक विषयों पर हुई चर्चा

समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को सपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह व सपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष आशू खान होली की शुभकामनाएं कानपुर स्थित उनके आवास पर देने पहुंचे । जानकारी देते हुए सपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को होली की शुभकामनाएं दी तथा विभिन्न विषयों पर राजनैतिक चर्चा की गई।  सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से 2022 विधानसभा चुनाव में लग जाना चाहिए तभी भाजपा के विजय रथ को रोका जा सकता है। संजय सिंह व आशू खान ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को आश्वासन दिया। की सपा कार्यकर्ता तन मन धन से समर्पित होकर पार्टी के लिए काम करेगा। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में फिर से बनेगी।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh