Advertisement

राम किशोर तिवारी की पुण्य तिथि पर श्रृदांजली सभा, सुन्दर काण्ड, भण्डारे का आयोजन

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के पूर्व मण्डल अध्यक्ष स्वर्गीय राम किशोर तिवारी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सुन्दर काण्ड व विशाल भण्डारे का आयोजन शनिदेव मंदिर एच ब्लाक चौराहा किदवई नगर कानपुर नगर में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने राम किशोर तिवारी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की उन्होंने अपने जीवन काल में अन्याय के खिलाफ सदैव संघर्ष किया| गरीबों मजबूरों को न्याय दिलाना उनकी प्रवृत्ति में था| आरटीआई को उन्होंने न्याय दिलाने के लिए अपना हथियार बना रखा था। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की राम किशोर तिवारी से प्रेरणा लेकर हम सबको भी समाज के गरीब व मजबूर व्यक्तियों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना चाहिए। जिला महासचिव आनन्द तिवारी ने इस अवसर पर कहा की राम किशोर तिवारी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए हम उनके बताये रास्ते पर चलेगे और समाज के लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा की राष्ट्रीय विकलांग पार्टी राम किशोर तिवारी की न्याय यात्रा को आगे बढते हुये उनके कार्यों को आदर्श के रूप में अपनायेगी। आज के कार्य क्रम में वीरेन्द्र कुमार, आनन्द तिवारी, अम्बर त्रिवेदी पूर्व पार्षद राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, प्रोफेसर वीएन पाल, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार, प्रमोद मिश्रा, सन्तोष शुक्ला, आशिष मिश्रा, अतुल कुमार त्रिवेदी, आशिष त्रिवेदी, सन्तोष मिश्रा, सौरभ राठौर, बादल श्रीवास्तव, महेन्द्र दीक्षित, सुयोग त्रिवेदी, दिलिप कुमार, पवन राने, बंगाली शर्मा, गुडडी दीक्षित, राम कुमार गुप्ता, गौरव कुमार आदि शामिल थे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh