Advertisement

75 जिलों में बारिश का अलर्ट ,सर्द हवाओं ने फिर बढाई ठंड

यूपी
– लखनऊ, कानपुर , झांसी में रूकरूक कर बारिश
– 75 जिलों में बारिश का अलर्ट
– सर्द हवाओं ने फिर बढाई ठंड
यूपी के कई जिलों में बुधवार को एक बार फिर मौसम पलट गया। लखनऊ, कानपुर, झांसी और बरेली में सुबह रुक-रुककर बारिश हुई। बाकी, 20 से ज्यादा जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश यानी 75 जिलों में अगले 5 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, कुछ जगहों पर ओले भी गिरने का अनुमान है।
कानपुर के सीएसए विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के अलावा अन्य दिशाओं से भी हवाएं यूपी की तरफ आ रही हैं। मौसम के चार सिस्टम काम कर रहे हैं। इसका भी असर पड़ रहा है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने सात शहरों में एक सेमी. से ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है। जिसमें अयोध्या, आगरा, बरेली, हाथरस, संभल, मैनपुरी, मेरठ मंडल के शामिल है। वहीं, ठंड में बारिश के चलते तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh