Advertisement

श्री ओमर वैश्य शिक्षायतन इण्टर कालेज मे विज्ञान और कला प्रदर्शनी

श्री ओमर वैश्य विद्यालय कमेटी द्वारा संचालित श्री ओमर वैश्य शिक्षायतन इण्टर कालेज, गणेश नगर, रावतपुर में भव्य विज्ञान आर्ट एवं काफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी मा० श्री प्रकाश खरवडकर जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया मुख्य अतिथि जी द्वारा विद्यालय द्वारा छात्र छात्राओं को दी जा रही संस्कारपूरक शिक्षा व अनुशासन की प्रशंसा की गयी। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण छात्र छात्राओं द्वारा निर्मित आकर्षक माडल (Art & Craft Ajeya T-72 टैंक , लता मांगेसकर चौक , INS विक्रांत स्मार्ट सोलर सिटी , बनारस धाम , गंगा विलास ) विज्ञान माडल (अर्ली स्टेजस ऑफ़ ह्यूमन एवोलुशन , ग्लोबल वर्मिंग क्लाइमेट चेंज , मॉडर्न जू , एअर्थ ग्राविटेशन एंटी ग्रेविटी पजल गेम वाटर साइकिल , बैलून कार ह्यूमन हार्ट मॉडल मिनी इन्वर्टर ) को विद्यालय के अभिभावकों व अतिथियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी विद्यालय के बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित माडलों की सभी ने बहुत सराहा। इस अवसर पर विद्यालय कमेटी के अध्यक्ष व विद्यालय के संचालक श्री पुरूषोत्तम दास जी गुप्त (B.M.) मन्त्री डा0 श्याम बाबू जी गुप्त, महाप्रबन्धक श्री धर्मप्रकाश जी गुप्त, व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रवीन्द्र निगम द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh