कानपुर। शहर के साइड नंबर 1 इलाके में सीएम ग्रिड (CM Grid) योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य में भारी देरी और लापरवाही के विरोध में आज स्थानीय व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया आक्रोशित व्यापारी सड़कों पर खोदे गए गहरे गड्ढों में उतर गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर शहरभर की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे आम व्यापारी बुरी तरह परेशान हैं दुकानों के ठीक सामने बड़े-बड़े गड्ढे खुदे होने के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि कई व्यापारियों को अपनी दुकानें तक बंद करनी पड़ रही हैं व्यापारियों ने बताया कि साइड नंबर 1 स्थित मार्बल मार्केट उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी मार्बल मार्केट मानी जाती है यहां भी चारों तरफ सिर्फ गड्ढे और धूल का अंबार लगा हुआ है, जिससे ग्राहक बाजार में आने से कतरा रहे हैं। यदि समय रहते इन सड़कों का निर्माण पूरा नहीं कराया गया, तो पूरा व्यापार पूरी तरह चौपट हो जाएगा और व्यापारियों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो जाएगा यह प्रदर्शन किदवई नगर व्यापार मंडल और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें साइड नंबर 1 और किदवई नगर के सैकड़ों व्यापारी शामिल हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे व्यापार मंडल के पदाधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि इस समस्या को लेकर वे लगातार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य पूरा कर समस्या का निस्तारण नहीं किया गया, तो व्यापारी नगर आयुक्त और उच्चाधिकारियों से मुलाकात करेंगे तथा मांग पूरी न होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
Byt__ज्ञानेंद्र मिश्रा व्यापारी नेता


















