Advertisement

कानपुर फुटसाल एसोसिएशन ने प्रथम प्रेस वार्ता कर कानपुर शहर में फुटसाल खेल के महत्व को समझाने का प्रयास किया

कानपुर फुटसाल एसोसिएशन ने प्रथम प्रेस वार्ता कर कानपुर शहर में फुटसाल खेल के महत्व को समझाने का प्रयास किया तथा कानपुर फुटसाल एसोसिएशन के महासचिव डॉ विकास विक्टर ने बताया कि उनका उद्देश्य कानपुर शहर में फुटसाल खेल को लोकप्रिय बनाना है साथ ही विद्यार्थियों को खेल के माध्यम से सर्वागीण विकास करना है और इसके साथ ही उनको फुटसाल खेल से संबंधित नियम की जानकारी दी इसके उपरांत कानपुर फुटसाल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वैभव गौड़ उत्तर प्रदेश फुटसाल एसोसिएशन व कानपुर ओलंपिक संघ को अपने ऊपर विश्वास करने के लिए आभार व्यक्त किया इस अवसर पर कानपुर फुटसाल एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ रजत आदित्य दीक्षित ने अपना आशीर्वाद देते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी सभी पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा करके फुटसाल खेल को लोकप्रिय बनाने में अपना मत जाहिर किया श्री अभय सिंह, वेदरतन सिंह, भाविका, अर्पित तिवारी, राजकुमार, स्वास्तिका आदि वरिष्ठ लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी पदाधिकारियों ने संजय पाल जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में अपनी स्वीकृति प्रदान की ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh