दिनांक 1 अप्रैल 2023 दिन शनिवार सायं 5 बजे विद्यालय का वार्षिकोत्सव (चेतना 2023) विद्यालय राधिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, न्यू आजाद नगर सतबरी रोड कानपुर नगर का विधिवत रंगारंग महोत्सव के रूप में छात्र-छात्राओं द्वारा मनाया गया जिसमें माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. फतेबहादुर सिंह जी एवं सिद्धनाथ मठ के मठाधीस बाल योगी अरुण पूरी चैतन्य जी महराज के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, जिसमे प्रमुख रूप से छात्र/छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य, शिवकाली की लीला, अंग्रेजी मॉम सांग, बृजभूमि परिदृश्य, वन रक्षा हेतु जंगल बुक, होली डे सन्डे एवं देश भक्ति आर्मी एक्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा के द्वारा दर्शको का मन मोह लिया। दर्शको ने करतल ध्वनिकर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। महोत्सव के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा प्रदर्शन में छात्र-छत्राओं को स्वर्ण पदक, रजत पदक, काँस्य पदक देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। जिसमे प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री राकेश सचान जी, माननीय सांसद श्री सत्यदेव पचौरी जी माननीय श्री मानवेन्द्र सिंह जी (प्रदेशीय उपाध्यक्ष भाजपा), • क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय प्रकाश पाल जी, पूर्व विधायक माननीय श्री रघुनन्दन सिंह भदौरिया जी, स्नातक एमएलसी माननीय श्री अरुण पाठक जी, प्रदेशीय मंत्री श्री हेमराज सिंह जी, शिक्षाविद् डॉ० अंगद सिंह जी श्री दिवाकर मिश्र जी (प्रदेश संयोजक शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ), आदि क्षेत्रीय गणमान्य सदस्य पूर्णकाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अरविन्द त्रिवेदी जी एवं शिक्षिका श्री मती सुनीता गुप्ता जी के द्वारा किया गया आभार एवं कृतज्ञता विद्यालय डायरेक्टर बी.एल. पाण्डेय ने की।
राधिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मे 22 वां वार्षिकोत्सव


















