Advertisement

स्वर्गीय राजकुमार मेहरोत्रा मेमोरियल वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल

कानपुर नगर रविवार को विगत अक्टूबर महीने से प्रारंभ हुए इस अनूठे एवं अविस्मरणीय आयोजन में प्रत्येक रविवार को खेले जाने वाले अबतक मैचेस की कुल संख्या 75 है रविवार 2 अप्रैल 2023 को स्थानीय कानपुर साउथ ग्राउंड किदवई नगर में वाइब्रेट चार्जर्स एवं रॉयल स्मैशर्स के बीच 76वा मैच फाइनल के रूप में खेला गया कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं टूर्नामेंट के आयोजक दीपक गजवानी एवं विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि स्वर्गीय राजकुमार मेहरोत्रा एक सफल व्यवसायी होने के साथ ही साथ एक बेहतरीन क्रिकेटर एवं अत्यंत सरल स्वभाव के व्यक्तित्व थे अपने मित्रों के बीच कप्तान साहब के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय राजकुमार मेहरोत्रा जी की पुनुस्मृति में आयोजित किये जाने वाले इस टूर्नामेंट के खिलाड़ियों को उनकी पत्नी श्रीमती चंदा मेहरोत्रा के द्वारा पुरुस्कृत किया गया जिसमें प्रमुख रुप से पल्लवी मल्होत्रा माता चंद्र मल्होत्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh