Advertisement

श्री आनंद विहारी लड्डू गोपाल भगवान की पूजा व विशाल रथ यात्रा का हुआ आयोजन

कानपुर नगर- रविवार को वसंत विहार स्थित बसंत गेस्ट हाउस में श्री आनंद बिहारी लड्डू गोपाल जी की भव्य पूजा अर्चना करने के बाद एक विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया गया जिसके आयोजक आचार्य अंकित शुक्ला जी ने आए हुए समस्त अतिथियों का सम्मान व स्वागत किया समस्त भक्तों ने अपने लड्डू गोपाल का पूजन विधि विधान से संपन्न किया 508 लड्डू गोपाल भगवान की पूजा अर्चना की गई जिसमें वृंदावन से आए बांके बिहारी जी के महंत डॉ ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी उपस्थित रहे उसके उपरांत एक विशाल रथ यात्रा अनेकों वाहनों द्वारा आनंद बिहारी धाम आवास विकास कानपुर मे जाकर संपन्न हुई कार्यक्रम में नगर के विधायक व अन्य लोग सहयोग में सत्यम शुक्ला आलोक सिंह परिहार हिमांशु मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh