कानपुर। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक व्यापार महासभा के नगर अध्यक्ष संजीव साइलस ने बताया जैसा की आपको जानकारी है कि दिनांक 30 मार्च को कानपुर नगर के बांसमण्डी इलाके मे रेडिमेड मार्केट हमराज काम्पलेक्स ए०आर० टावर समेत 5 कॉम्प्लेक्स भीषण आग लगने का हादसा हुआ है। अग्नि हादसा इतना भयावह है कि आज चौथा दिन है अभी तक अग्निशमन विभाग के लिये चुनौती बना हुआ है। इस हादसे मे लगभग 800 दुकाने जलकर राख हो चुकी है जिससे व्यापारियो का अरबो रूपये का नुकसान हुआ है तथा वहाॅ कार्य करने वाले कुछ कर्मचारियो की जान भी गयी है। व्यापारी इस हादसे से सड़क पर आ गये है। तथा अब उसके आगे के जीवन यापन करना बहुत दुर्लभ हो गया है। और इससे सभी व्यापारियो और सभी कर्मचारियो का परिवार प्रभावित हुआ।
इस कपड़ा मार्केट से उत्तर प्रदेश सरकार को टेक्स के रूप मे करोड़ो का राजस्व सरकार के खाते मे जाता है। जो कि प्रदेश के विकास कार्यो के लिए इस्तेमाल किया जाता है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक महासभा ने विनम्र निवेदन कर अपनी मॉंगो द्वारा कि तत्काल रूप से छोटे, मझोले व्यापारियो को राहत के रूप मे धनराशि दी जाए। तथा खादय सामग्री दी जाए और व्यापारियो को दोबारा अपना व्यापार करने के लिए उनको बिना ब्याज तथा सब्सिडी पर लोन दिया जाए ताकि व्यापारी अपना व्यापार और जीवन फिर से प्रारम्भ कर सके। इन सब बातो को संज्ञान मे लेकर तथा सहानभूति रखकर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए जिससे सबका साथ, सबका विकास का नारा यर्थात हो और आम जनमानस को ये महसूस हो कि सरकार हर आपदा मे उनके साथ खड़ी है।


















