Advertisement

सरदार हरविंदर सिंह लार्ड श्री गुरू सिंह सभा के र्निविरोध अध्यक्ष

कानपुर, बुधवार। कानपुर के सिख समाज का प्रमुख एवं प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक संगठन श्री गुरू सिंह सभा कानपुर लाटुश रोड के प्रधान पद का बहुप्रतीक्षित त्रिवार्षिक चुनाव आज सरदार हरविंदर सिंह लार्ड के र्निविरोध पुनः तीन वर्षों के लिए प्रधान निर्वाचित होने के साथ सम्पन्न हो गया, पूरे चुनाव प्रक्रिया की मुख्य विशेषता यह रही कि सभा के विरुद्ध अनर्गल, आधारहीन और मनगणत प्रलाप अभियान चलाने वाले विरोधी चुनाव प्रक्रिया में दूर दूर तक दिखाई नहीं दिए, श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान पद पर सरदार हरविंदर सिंह लार्ड के र्निविरोध निर्वाचन ने उन्हें निर्विवाद और सर्वसम्मत सिख नेता के रूप मे स्थापित ही नहीं किया है बल्कि सिख समाज पर अपनी मजबूत पकड़ को भी साबित कर विरोधियों के सभी फर्जी और अनर्गल आरोपों का भी पटाक्षेप कर दिया श्री गुरु सिंह सभा कानपुर के चुनाव अधिकारी सरदार गुरदीप सिंह छाबड़ा के अस्वस्थ होने पर उप चुनाव अधिकारी दया सिंह गांधी ने गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा लाटुश रोड स्थित सभा के मुख्यालय पर भारी संख्या में उपस्थित सभा के सदस्यों की उपस्थिति में सरदार हरविंदर सिंह लार्ड को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए बताया कि प्रधान पद के लिए किसी भी अन्य द्वारा अपनी प्रत्याशिता दर्ज न कराने के चलते सरदार हरविंदर सिंह लार्ड ने ही नामांकन दाखिल कराया था, उनका नामांकन सभी मानकों के अनुरूप होने के चलते उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया सरदार हरविंदर सिंह लार्ड के र्निविरोध निर्वाचित घोषित होते ही ” बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों से सदस्यों ने अपनी खुशी एवं हर्ष का इजहार करते हुए बधाई देने वालों और माल्यार्पण करने वालों का तांता एवं होड लग गई। सरदार हरविंदर सिंह लार्ड ने सभा के सभी सम्मानित सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभा का संचालन समस्त सिख समाज की ज़िम्मेदारी है, पर संगत ने सभा का अभिरक्षक (कस्टोडियन) बना उन्हें अतिरिक्त ज़िम्मेदारी दी है उसके लिए यथा शक्ति कार्य और प्रयास करेगें इस अवसर पर मोहन सिंह झास, ज्ञानी मदन सिंह, डा. टी एस कालरा, सुरजीत सिंह लार्ड, करमजीत सिंह, हरमिंदर सिंह लोंगोवाल , मीतू सागरी, मंजीत सिंह सलूजा, हरजिंदर सिंह, जसबीर सिंह सलूजा, राजू पहलवान, राजू खंडूजा, राजेन्द्र सिंह नीटा, जसवंत सिंह भाटिया,पम्मी सेतिया, तरलोचन सिंह नारंग, जयदीप सिंह राजा, पुनीत चावला, अमरजीत मारवाह, देवेंद्र पाल सिंह, पार्षद लवी गम्भीर, राजबीर ग्रोवर, अमरजीत पचनंदा, गुड्डू छतवाल, इंदरजीत सिंह इंद्रप्रस्थ, मिंटू बग्गा, गगन ढींगरा , हरजीत सिंह सोनी, इंदरजीत बिल्लू चावला, गुरमीत सलूजा , कालू चावला, नीना बहनजी, कुलजिंदर कौर मदान आदि वरिष्ठ सदस्यों सहित भारी संख्या में संगत उपस्थित रही। उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh