Advertisement

21 वैदिक आचार्यों की उपस्थिति में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ की हुई पूर्ण आहुति

21 वैदिक आचार्यों की उपस्थिति में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ की हुई पूर्ण आहुति

– कन्या पूजन के साथ शुरू हुआ विशाल भंडारा….शहर के कोने कोने आए भक्तो ने चखा प्रसाद…

— 501 सुहागिन स्त्रियों को वितरित किया राधारानी का खजाना कलश

कानपुर 7 अप्रैल । राज संतोष मेमोरियल सोसाइटी एवं कृपा धाम परिवार के तत्वावधान में फजलगंज स्थित कृपा धाम मंदिर में 31 मार्च से 6 अप्रैल तक चलने वाली श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिवस शुक्रवार को नगर के श्रेष्ठ 21 आचार्यों की उपस्थिति में कथा यज्ञ किं पूर्ण आहुति की गई । तदउपरांत भागवत कथा आयोजकों की उपस्थिती आचार्यों ने वेदोक्त मंत्र ध्वनि के साथ विशाल कन्या भोज एवं ब्रह्म भोज के शुभारंभ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जो देर रात्रि तक चला जिसमे नगर के कोने कोने से आए भक्तो नेक्रपाधाम मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारे के प्रसाद को ग्रहण किया । इस अवसर पर
प्रथम दिवस कलश यात्रा में सम्मल्लित होने वाले 501 सुहागिन स्त्रियों को कलश प्रदान कर राधा रानी का आशीर्वाद खजाना भी वितरित किया गया ।
इस अवसर पर क्रपाधाम परिवार के सहयोगी गणों में मुख्यरूप से राज संतोष मेमोरियल सोसाइटी कृपा धाम मंदिर श्रीमद भागवत कथा अयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील कपूर , राजीव चतुर्वेदी, व्यवस्थापक आचार्य प्रमोद तिवारी , पंकज झां, सुमित कपूर ,कुणाल अरोरा, राजकुमार भैया जी , भरत मिश्र, ईशान गुलाटी,सात्विक कपूर कमल मिश्र आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh