Advertisement

कानपुर: सीसीटीवी में कैद हुई बच्चा चोरी की वारदात

कल्याणपुर के सीएचसी में एक नवजात शिशु चोरी होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है,,,बच्चा चोरी होने की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई,,जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन और महिला का पता लगाने में जुटी है,,,
आपको बता दे की कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला का प्रसव हुआ था,,,उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था,,,देर रात जब वो सो रही थी उसी दौरान एक अज्ञात महिला ने उसके बच्चे को चोरी कर लिया,,,महिला जब नींद से जागी और अपने बच्चे को अपने पास नही पाया,,, तो उसके होश उड़ गए,,,महिला ने नर्स से लेकर डाक्टर और स्टाफ से जानकारी की,,,लेकिन जब कोई पता नहीं चला तब पुलिस को सूचना दी,,,जिसके बाद पहुंची पुलिस ने जानकारी करने के बाद सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया,,,और मामले की पड़ताल में जुट गई,,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh