Advertisement

युवा भक्त सेवा समिति द्वारा हनुमान जन्म उत्सव पर हुआ भव्य भंडारा।

शहर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया विभिन्न मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ हुआ। सुबह से देर रात तक मंदिरों में राम लखन जानकी,जय बोलो हनुमान जी की,जयकारे से मंदिर गूंज उठा। भंडारों में भक्तों ने प्रसाद भी खाया। वही युवा भक्त सेवा समिति के द्वारा साइट नंबर एक में भगवान हनुमान जी के जन्मदिन पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। हनुमान जी के जन्मदिन के मौके पर पहले दिन मैट्री भोज आयोजन किया गया व दूसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में लोगो ने खूब प्रसाद चखा। भंडारे में आये हुए अतिथि गणों ने आयोजन कर्ता युवा भक्त सेवा समिति के अध्यक्ष शिवा पोरवाल व उनकी टीम को बधाई दी। भंडारे को सफल बनाने में विपिन सिंह,अभिषेक साहू,अंकुर,साहू आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh