Advertisement

.17 से 21 अप्रैल तक होनी है बागेश्वर सरकार की कथा…2 दिन लगेगा दिव्य दरबार

…17 से 21 अप्रैल तक होनी है बागेश्वर सरकार की कथा…2 दिन लगेगा दिव्य दरबार

17 अप्रैल से कानपुर देहात में होगी धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा

– देशभर से लाखों की संख्या में आने वाले भक्तों की भारी भीड़ के चलते तैयारियां जोरों पर

– प्रयागराज से आए कारीगर…. बनेंगे 200 वैकल्पिक शौचालय ..

– प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजन समिती ने परखी तैयारियां…

कानपुर देहात 8 अप्रैल । बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री महाराज की होने वाली कथा की तैयारियां जोरों पर हैं । पवन तनय आश्रम रंजीतपुर कानपुर देहात में प्रतावित कथा के लिए आयोजक कोई कमी नहीं होने देना चाहते है । 17 से 21 अप्रैल के बीच कथा का आयोजन होना है । धीरेंद्र शास्त्री महाराज को मानने वालों की संख्या बहुत है ऐसे में कथा में लाखों की भीड़ के होने की संभावना है । भारी भीड़ की संभावना के मद्देनजर व्यवस्थाओं में आयोजक कोई कसर नहीं छोड़ रहे है । यही वजह है कि तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है । तैयारियों की बागडोर पवन तनय आश्रम रंजीतपुर के गोपाल जी महाराज ने स्वयं अपने हाथ में ले ली है । और लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए है । सैकड़ो एकड़ जमीन पर मैदान लगभग साफ हो गया है । फसल काटने का काम पूरा होने के बाद पंडाल लगाने का काम जारी है । बात चाहे आने जाने के मार्ग की हो या भक्तो के लिए दीर्घा की हो सभी में अनुमानित भीड़ का ख्याल रखा जा रहा है । आश्रम के पास धीरेंद्र शास्त्री का पंडाल होगा तो दूसरी ओर भक्तो के बैठने की व्यवस्था होगी । कुम्भ मेले मैं वैकल्पिक शौचालय बनाने वाले कारीगर प्रयागराज से आये है । सैकड़ो की तादात में वैकल्पिक शौचालय तैयार किये जा रहे है । पवन तनय आश्रम के गोपाल जी महाराज ने दावा किया की कथा सुनने के लिए आने वाले भक्तों को कोई भी दिक्कत नहीं होगी । सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही है । पंडाल बनाने वाले कारीगर आगरा से आ रहे हैं जबकि लाइटिंग का काम लखनऊ के कुशल कारीगर करेंगे । श्रृंगार के काम कोलकाता के कारीगरों द्वारा किया जाएगा । उन्होंने कहा कि पार्किंग से लेकर सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जा रहा है । कथा आयोजक ( श्री बालाजी सेवा समिति ) संस्थापक सुनील शुक्ला ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय कर तैयारियां जारी हैं । निर्धारित समय के पूर्व तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh