Advertisement

ट्रैफिक ए.डी.सी.पी ने अवैध स्टैंड हटाने के लिए तीन दिन लगातार अभियान चलाकर रामदेवी चौराहे को जाममुक्त किया है।

जहां एक तरफ मुख्यमंत्री ने अवैध स्टैंड को लेकर तेवर बदला है। तो दूसरी तरफ बेरोजगारी की कगार में मैजिक ड्राइवरों ने नारेबाजी करते हुये सरकार से स्थायी रूप से जगह देने की मांग की है। आपको बता दे कि ट्रैफिक ए.डी.सी.पी मृगंाक शेखर पाठक ने अवैध स्टैंड हटाने के लिए तीन दिन लगातार अभियान चलाकर रामदेवी चौराहे को जाममुक्त किया है। चौराहे पर मैजिक वाहन में सवारी भरने वाले ड्राइवरों ने बताया कि इसी चौराहे में कई वर्षों से हम लोग अपने वाहन में सवारी भरकर घर परिवार चलाते है… अगर हमसे रोजगार छीना जायेगा तो हम अपना परिवर कैसे चलाएंगे.. मौजूद ड्राइवरो ने कानपुर पुलिस कमिशनर, ट्रैफिक ए. डी. सीपी और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्थायी जगह की मांग की है…

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh